Thailand Cambodia controversy: थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी, भारत बोला-यह लोगों की आस्था पर हमला

Juli Gupta
1 Min Read

Thailand Cambodia controversy:

लाओस/नाम पेन्ह, एजेंसियां। थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर थाई सेना ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ दी। एशियानेट न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक थाई सैनिकों ने बुलडोजर चलाकर मूर्ति को गिरा दिया। घटना सोमवार, 22 दिसंबर की बताई जा रही है।
कंबोडिया ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मूर्ति उसके इलाके में थी, जिसे थाईलैंड ने अवैध तरीके से गिरा दिया। मूर्ति की ऊंचाई 30 फीट बताई जा रही है।

2014 में स्थापित हुई थी मूर्तिः

कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता किम चानपनहा ने कहा कि इस मूर्ति को 2014 में थाईलैंड की सीमा से करीब 100 मीटर दूर बनाया गया था। भारत ने मूर्ति तोड़े जाने की खबरों पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है और ऐसे काम नहीं होने चाहिए।

Share This Article