Thailand-Cambodia border dispute: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: संघर्ष विराम के बाद भी जारी तनाव, फिर हुई गोलीबारी

Juli Gupta
2 Min Read

Thailand-Cambodia border dispute:

बैंकॉक, एजेंसियां। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पांच दिनों से जारी सीमा संघर्ष को लेकर मलेशिया में दोनों देशों के नेताओं ने ‘तत्काल और बिना शर्त’ संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों देश तनाव कम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके बावजूद सीमा पर दोनों तरफ से फिर से गोलीबारी की खबरें आई हैं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वास्तव में संघर्ष विराम लागू हो पाया है या नहीं।

थाईलैंड की सेना ने लगाया आरोप

थाईलैंड की सेना ने आरोप लगाया है कि कंबोडिया ने संघर्ष विराम के बाद भी कई जगहों पर हमला किया, जिसके जवाब में थाई सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। थाई सेना के मेजर जनरल विथाई लैथोम्या ने इसे ‘संघर्ष विराम का जानबूझकर उल्लंघन और विश्वासघात’ करार दिया। दूसरी ओर, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संघर्ष विराम प्रभावी रूप से लागू हो चुका है और दोनों पक्षों के सैन्य कमांडर जल्द ही बैठक करेंगे।

35 लोग मारे जा चुके हैं

इस संघर्ष में अब तक कम से कम 35 लोग मारे जा चुके हैं और 2,60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सीमा पर तनाव के कारण दोनों देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है और थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ सीमा चौकियां बंद कर दी हैं। मलेशिया और अमेरिका ने संघर्ष विराम की घोषणा की सराहना की है और शांति बहाली की दिशा में इसे अहम कदम बताया है।

यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में पांच थाई सैनिक घायल हुए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़पें भड़क उठीं।

इसे भी पढ़ें

Thailand advisory: भारत सरकार की थाईलैंड एडवाइजरी: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष के कारण 7 प्रांतों में यात्रा पर प्रतिबंध


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं