Tesla:
वाशिंगटन, एजेंसियां। टेस्ला ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी है। यह सेवा अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में छोटे स्तर पर शुरू की गई है। इस मौके पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “10 साल की मेहनत का फल आज मिल गया।”
Tesla: क्या है रोबोटैक्सी?
टेस्ला की यह रोबोटैक्सी एक पूरी तरह ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसे चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं होती। इस गाड़ी में दो लोगों के बैठने की जगह है और इसका केबिन बेहद कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और इसे मोबाइल फोन की तरह वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है।
Tesla: कहां और कैसे चल रही है सेवा?
फिलहाल यह टैक्सी सेवा केवल ऑस्टिन के साउथ और मिडल क्षेत्रों में ही उपलब्ध है। इस इलाके को जियोफेंस किया गया है, यानी गाड़ियां तय सीमा के बाहर नहीं जाएंगी। ये गाड़ियां ट्रैफिक वाले इलाकों या खराब मौसम से दूर रहेंगी।
Tesla: कितनी कारें, कौन से ग्राहक?
प्रारंभिक चरण में केवल 10 से 20 Tesla Model Y SUVs को इस सेवा में शामिल किया गया है। फिलहाल ये टैक्सियाँ केवल चुने हुए ग्राहकों, खासतौर पर मीडिया इंफ्लूएंसर्स को दी जा रही हैं। प्रत्येक राइड के लिए $4.20 (लगभग ₹350) शुल्क लिया जा रहा है।
Tesla: परफॉर्मेंस पर नजर
हाल ही में इन रोबोटैक्सियों को ऑस्टिन की सड़कों पर चलते देखा गया। इनके पीछे टेस्ला की अन्य कारें परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग के लिए लगी थीं, ताकि सिस्टम की बारीकी से निगरानी की जा सके।
Tesla: भविष्य की तैयारी
टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा भविष्य की परिवहन प्रणाली को पूरी तरह से बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह गाड़ी न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसमें AI आधारित ड्राइविंग सिस्टम भी है, जो इसे सुरक्षित और स्मार्ट बनाता है।एलन मस्क का दावा है कि आने वाले वर्षों में रोबोटैक्सी सेवा को और शहरों में भी शुरू किया जाएगा, जिससे परिवहन की परिभाषा ही बदल जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Tesla: अमेरिका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू, मस्क बोले- 10 साल की मेहनत रंग लाई









