आतंकी पन्नू बोला- भारत से जान का खतरा [Terrorist Pannu said – threat to life from India]

2 Min Read

अमेरिका में मेरी हत्या की कोशिश हुई

वाशिंगटन, एजेंसियां। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत से जान का खतरा बताया है। कनाडाई न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा कि अमेरिका में भारत सरकार के इशारे पर उसकी हत्या की कोशिश की गई।

पंजाबियों के लिए अलग देश मांगने पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई, इसके बावजूद वह खालिस्तान के लिए रेफरेंडम बंद नहीं करेगा।

अमेरिकी सरकार का ये है दावाः

हाल ही में अमेरिकी सरकार ने दावा किया था कि पन्नू की हत्या की साजिश में हरियाणा के रेवाड़ी का युवक विकास यादव भी शामिल है। अमेरिका की अदालत ने विकास यादव पर हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय किए हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI का कहना है कि विकास भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से जुड़े थे।

3 दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की दी थी धमकीः

भारत से खतरा बताने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 3 दिन पहले ही एअर इंडिया फ्लाइट्स में ब्लास्ट की धमकी दी थी। उसने कहा था कि लोग 1 से 19 नवंबर के बीच एअर इंडिया में ट्रैवल न करें।

इसे भी पढ़ें

आतंकी पन्नू की एअर इंडिया फ्लाइट में विस्फोट की धमकी

Share This Article
Exit mobile version