रूस में 3 जगह आतंकी हमले, 15 पुलिसकर्मियों की मौत [Terrorist attacks at 3 places in Russia, 15 policemen killed]

1 Min Read

आतंकियों ने पादरी का गला काटा

मास्को, एजेंसियां। रूस ने आतंकी हमले के बाद युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। रूसी सेना आतंकियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

बताते चलें कि रूस के दागिस्तान में आतंकियों ने दो चर्च, सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस पोस्ट पर हमला कर दिया। इसमें एक पादरी और 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

25 पुलिसकर्मी घायल हैं। वहीं, 4 आतंकी भी मारे गए हैं। बाकी आतंकियों की तलाश जारी है।

साल का दूसरा बड़ा आतंकी हमला

यह इस साल रूस मे हुआ दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले मार्च में हुए आतंकी हमले में 143 लोगों की मौत हुई थी।

हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली थी। पुतिन 18 मार्च को 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने थे। हमला उसके 5 दिन बाद हुआ था।

इसे भी पढ़ें

24 घंटे में रूसी सैनिकों के साथ लड़ाई में यूक्रेन के 400 सैनिकों की मौत

Share This Article
Exit mobile version