Tarrif: अमेरिकी टैरिफ नीति से बढ़ सकती है आईफोन की कीमत, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता [Tarrif: US tariff policy may increase the price of iPhone, experts expressed concern]

2 Min Read

Tarrif: आईफोन कीमतें तीन गुना तक बढ़ सकती हैं :

वाशिंगटन,एजेंसियां। रिपोर्ट के अनुसार, अगर Apple अमेरिका में iPhone का उत्पादन करती है, तो फोन की कीमत 3,500 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपए) तक पहुंच सकती है। वर्तमान में अमेरिका में iPhone की शुरुआती कीमत करीब 1,000 डॉलर (लगभग 86,000 रुपए) है।
कीमत में इस बढ़ोतरी की वजह अमेरिका में उन्नत तकनीक वाली फैक्ट्रियों का निर्माण और संचालन खर्च है, जो चीन जैसे देशों की तुलना में कहीं अधिक है।

Tarrif: चीन से अमेरिका लाने में अरबों डॉलर का खर्च
फिलहाल Apple अपने अधिकतर iPhone चीन में तैयार करवाती है, जहां श्रम लागत अपेक्षाकृत कम है। अगर कंपनी अपनी 10 प्रतिशत सप्लाई चेन भी अमेरिका शिफ्ट करती है, तो इसमें लगभग 30 बिलियन डॉलर (लगभग 25 खरब रुपए) और कम से कम 3 साल का समय लगेगा।

Tarrif: एशिया पर Apple की निर्भरता
iPhone में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर पुर्जे विभिन्न एशियाई देशों से आते हैं।
• प्रोसेसर: ताइवान
• डिस्प्ले: दक्षिण कोरिया
• अन्य हिस्से: चीन

ये सभी पुर्जे Apple की चीन स्थित असेंबली यूनिट में जोड़े जाते हैं, जहां से iPhone दुनिया भर में सप्लाई होता है। इस इंटरनेशनल सप्लाई चेन के कारण ही Apple उत्पादन लागत को नियंत्रण में रख पाती है और मुनाफा कमा पाती है।

नए टैरिफ के लागू होने के बाद Apple के शेयरों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी अब चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत और ब्राजील जैसे देशों को संभावित मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देख रही है, जहां उत्पादन पर लगने वाला कर अपेक्षाकृत कम है।

इसे भी पढ़ें

US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ से भारत को 3.1 बिलियन डॉलर का निर्यात नुकसान, रिपोर्ट में चेतावनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं