Tarique Rahman first press briefing: तारिक रहमान की पहली प्रेस ब्रीफिंग में भारत-बांग्लादेश संबंधों में क्या बोले? जानिए

2 Min Read

Tarique Rahman first press briefing:

ढाका, एजेंसियां। तारिक रहमान ने शनिवार को ढाका में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस वार्ता करते हुए बांग्लादेश में सुशासन (गुड गवर्नेंस) देने का वादा किया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन के रूप में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था को अपनी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त जवाब दिया कि “हमारे लिए बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग प्रथम हैं। जो देश और उसके नागरिकों के लिए बेहतर होगा, उसी के अनुसार हमारी विदेश नीति तय होगी।” उनके इस बयान को संतुलित कूटनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भारत, पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों के बारे में क्या कहा?

जब उनसे भारत, पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने की रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस विषय पर उनका रुख पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है। चीन के साथ सहयोग पर उन्होंने कहा कि चीन पहले से बांग्लादेश की कई विकास परियोजनाओं में शामिल है और भविष्य में यह साझेदारी और मजबूत हो सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संभावित प्रत्यर्पण पर पूछे गए सवाल के जवाब में तारिक रहमान ने कहा कि यह “कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।”

बीएनपी ने 299 सदस्यीय संसद में 212 सीटें जीते

बीएनपी ने हालिया चुनाव में 299 सदस्यीय संसद में 212 सीटें जीतकर करीब दो दशक बाद सत्ता में वापसी की है। उसकी प्रतिद्वंद्वी जमात‑ए‑इस्लामी गठबंधन को 76 सीटें मिलीं, जबकि आवामी लीग चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी।तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के साथ लगभग 36 वर्षों बाद बांग्लादेश को पुरुष प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। इससे पहले उनकी मां खालिदा जिया और शेख हसीना लंबे समय तक देश की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाती रही हैं।

Share This Article
Exit mobile version