Tariff on India:
हेग, एजेंसियां। नाटो ने भारत, चीन और ब्राजील पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। नाटो सेक्रेटरी मार्क रूट ने कहा कि अगर आप चीन, भारत या ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष हैं, तो आपको यह समझना होगा कि रूस के साथ व्यापार जारी रखना नुकसानदायक हो सकता है। रूट ने कहा कि अगर ये देश रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं, तो इन पर 100% सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
सेकेंडरी प्रतिबंध क्या होता है:
सेकेंडरी प्रतिबंध उन देशों या कंपनियों पर लगाए जाते हैं जो सीधे प्रतिबंधित देश पर नहीं, लेकिन उसके साथ व्यापार करने वाले देशों या कंपनियों पर लगाए जाते हैं। जैसे अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगा रखा है। अगर अब भारत की कोई कंपनी ईरान से तेल खरीदती है, तो अमेरिका कह सकता है कि कंपनी ने हमारे प्रतिबंधों की अनदेखी की। ऐसे में कंपनी को अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम से बेदखल कर सकती है, जुर्माना लगा सकती है या व्यापार पर रोक लगा सकती है।
इसे भी पढ़ें
Tariffs : ट्रंप ने अफ्रीकी और कैरेबियाई देशों पर 10% से ज्यादा टैरिफ लगाने का किया ऐलान







