Egypt Tamil-Brahmi inscription discovery: मिस्र में 2 हजार साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेख मिले

1 Min Read

Egypt Tamil-Brahmi inscription discovery:

काहिरा, एजेंसियां। मिस्र में राजाओं की घाटी की शाही कब्रों में अंदर 2 हजार साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेखों की पहचान हुई है। स्विट्जरलैंड के लॉजेन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्ट्रैच ने पेरिस के फ्रेंच स्कूल ऑफ एशियन स्टडीज के प्रोफेसर चार्लोट श्मिट के साथ छह रॉक-कट कब्रों पर तमिल-ब्राह्मी और प्राकृत में लगभग 30 शिलालेखों को डॉक्युमेंट किया है।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में रिसर्च प्रस्तुतः

स्विस प्रोफेसर इंगो स्ट्रॉच ने 11 फरवरी को तमिल एपिग्राफी पर चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन में ये लेख प्रस्तुत किए। इस रिसर्च से पता चलता है प्राचीन तमिल व्यापारियों ने पर्यटन के लिए मिस्र के अंदरूनी इलाकों में यात्रा की थी।

Share This Article
Exit mobile version