तालिबान ने महिलाओं के खुले में बोलने पर लगाई रोक [Taliban bans women from speaking in public]

1 Min Read

घर से बाहर निकलने पर चेहरा-शरीर ढंकना जरूरी, नहीं तो सजा

काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं को लेकर नए कानून लागू कर दिए हैं। महिलाओं के सख्त हिदायत देते हुए उनके घर से बाहर बोलने पर रोक लगा दिया गया है।

इसके साथ ही उन्हें सार्वजनिक जगहों पर हमेशा अपने शरीर और चेहरे को मोटे कपड़े से ढकने का आदेश दिया है।

तालिबान के सुप्रीम लीडर मुल्ला हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने नए कानूनों को मंजूरी दे दी है। इन कानूनों को हलाल और हराम की दो कैटगिरी में बांटा गया है।

तालिबान के इस फैसले की संयुक्त राष्ट्र संघ ने कड़ी निंदा की है। साथ ही कई मानवाधिकार संगठनों ने भी इसे लेकर आपत्ति भी जताई है।

इसे भी पढ़ें

अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश का कहर, 300 मौत, हजारों परिवार बेघर

Share This Article
Exit mobile version