बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने का फैसला पलटा [Supreme Court of Bangladesh reversed the decision to increase reservation]

1 Min Read

रिजर्वेशन 56% से घटाकर 7% किया

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में 56% आरक्षण देने के ढाका हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है। कोर्ट ने आरक्षण को 56% से घटाकर 7% कर दिया।

इसमें से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को 5% आरक्षण मिलेगा जो पहले 30% था। बाकी 2% में एथनिक माइनॉरिटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 93% नौकरियां मेरिट के आधार पर मिलेंगी।

हिंसक प्रदर्शन में 115 लोगों की मौत हुई

बांग्लादेश सरकार ने 2018 में अलग-अलग कैटेगरी को मिलने वाला 56% आरक्षण खत्म कर दिया था, लेकिन 5 जून 2024 को वहां की हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को पलटते हुए दोबारा आरक्षण लागू कर दिया।

इसके विरोध में 1 जुलाई को आंदोलन शुरू हुआ, जो 15 जुलाई को हिंसक हो गया। इस हिंसा में 115 लोग मारे जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में कर्फ्यू, सेना ने मोर्चा संभाला 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं