अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.7 की तीव्रता से डोली धरती [Strong earthquake tremors felt in Afghanistan, earth shook with a magnitude of 4.7]

2 Min Read

काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान में आज सुबह 5.16 बजे 4.7 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ये झटके इतने अचानक आए कि लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जब धरती के हिलने से उनके घरों में रखी चीजें हिलने लगीं।

हालांकि, अब तक इस भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र लगभग 180 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले 13 मार्च को भी अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था, लेकिन तब भी कोई बड़ी क्षति नहीं हुई थी।
म्यांमार और थाइलैंड में भूकंप से भारी तबाही

इससे कुछ ही समय पहले म्यांमार और थाइलैंड में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। म्यांमार में आए भूकंप के कारण अब तक कम से कम 144 लोगों की मौत हो चुकी है।

भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता 7.7 रही। गहराई भी केवल 10 किलोमीटर थी, जिससे झटके अधिक महसूस हुए और कई बड़ी इमारतें चंद सेकंडों में मलबे में तब्दील हो गईं। सड़कों में बड़े गहरे गड्ढे हो गए और चारों ओर तबाही का मंजर था। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इस भूकंप के कारण भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें

भूकंप क्यों आता है?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं