Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान और म्यांमार में भूकंप के जोरदार झटके, लोगों में दहशत का माहौल

1 Min Read

Earthquake in Afghanistan:

काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान और म्यांमार में शनिवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, अफगानिस्तान में दो भूकंप के झटके आए। पहले भूकंप की तीव्रता 4.2 थी और दूसरा भूकंप 4.0 तीव्रता का था। अफगानिस्तान में भूकंप के झटके रात 1.26 बजे और 2.11 बजे महसूस किए गए, जिनका केंद्र लगभग 190 किमी और 125 किमी गहराई में था।

लोग डर से निकलें बाहर:

इसके अलावा, म्यांमार में भी 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जो 105 किमी गहराई में था। बता दें कि भूकंप सुबह 03:26 बजे आया, जिसके बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले म्यांमार में 4.8 तीव्रता का भूकंप भी आया था।

इसे भी पढ़ें

Earthquake In Nepal: नेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं