सुनीता विलियम्स के बिना स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट धरती पर लौटा [Starliner spacecraft returns to Earth without Sunita Williams]

2 Min Read

न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में हुई लैंडिंग, खराबी के बाद खाली लाने का फैसला हुआ

न्यू मैक्सिको, एजेंसियां। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है।

भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था। सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिकी प्रांत न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ।

नासा की वेबसाइट के मुताबिक स्टारलाइनर (स्पेस क्राफ्ट) ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था।

प्रवेश करने के बाद इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। लैंड होने से ठीक 3 मिनट पहले स्पेसक्राफ्ट के 3 पैराशूट खुल गए।

5 जून को सुनीता विलियम्स गई थीं स्पेस मे

बोइंग कंपनी NASA के साथ मिलकर यह स्पेस क्राफ्ट बनाया है। 5 जून को इससे सुनीता और बुच को ISS पर भेजा गया था।

यह सिर्फ 8 दिन का मिशन था। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण इसकी वापसी टालनी पड़ी थी। अब यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस आ रहा है।

स्टारलाइनर की लैंडिंग के बाद नासा और बोइंग की टीम इसे वापस असेंबली यूनिट में लेकर जाएगी।

वहां पर उसकी जांच की जाएगी। पता किया जाएगा कि स्टारलाइन के प्रोपल्शन सिस्टम में क्यों खराबी आई। किस वजह से हीलियम लीक हुई।

इसे भी पढ़ें

भारतवंशी सुनिता विलियम्स ने रचा इतिहास, तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं