श्रीलंका को आईएमएफ, विश्व बैंक के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद

1 Min Read

कोलंबो, एजेंसियां : श्रीलंका को आईएमएफ के साथ जारी ऋण पुनर्गठन वार्ता और वाशिंगटन में सोमवार से शुरू होने वाली विश्व बैंक की वसंत बैठकों के दौरान सार्थक बातचीत की उम्मीद है।

इन वार्ताओं के लिए प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री शेहान सेमासिंघे करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सेंट्रल बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे और वित्त सचिव महिंदा सिरिवर्धने सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

सेमासिंघे ने कहा कि साझेदारी और सामूहिक प्रयासों के जरिए श्रीलंका उच्च वृद्धि हासिल करने में सफल होगा।

इसे भी पढ़ें

पूरी दुनिया कह रही, तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी : राजनाथ

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं