Pakistan strategic defeat: PAK पीएम को सोशल मीडिया X ने दिया कड़ा जवाब, शरीफ ने 1965 जंग को जीत बताया, X ने लिखा- ये पाकिस्तान की स्ट्रैटेजिक हार थी

2 Min Read

Pakistan strategic defeat:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के कम्युनिटी पोस्ट ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के 1965 भारत-पाक जंग से जुड़े दावों का भंडाफोड़ कर दिया।

शहबाज ने X पर लिखा-6 सितंबर हमारे देश के लिए वीरता और एकता का प्रतीक है। साठ साल पहले 1965 में हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने, जनता के साथ, दुश्मन के हमले को नाकाम किया और साबित किया कि पाकिस्तान एक मजबूत राष्ट्र है, जो अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। 1965 की वह अटूट भावना आज भी जीवित है।

Pakistan strategic defeat: X ने दिया जवाबः

इसपर X ने जवाब देते हुए लिखा- भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ 1965 का जंग पाकिस्तान के लिए एक स्ट्रैटेजिक और पॉलिटिकल हार थी। पाकिस्तान की कश्मीर में विद्रोह भड़काने की रणनीति को भारत ने विफल किया और पाक को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा था।

Pakistan strategic defeat: शहबाज बोले- हमने दुश्मन के घमंड को कुचलाः

पाकिस्तानी पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ हालिया संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सेना और जनता एक मजबूत दीवार की तरह एकजुट होकर बाहरी आक्रामकता के खिलाफ खड़े हुए और दुश्मन के घमंड को कुचल दिया है।

Pakistan strategic defeat: शहबाज बोले- हम शांति चाहते, भारत हमें उकसाताः

शहबाज भारत पर उकसाने का आरोप लगाते हुए लिखा- पाकिस्तान शांतिपूर्ण जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है। फिर भी, हमें भारत की लगातार उकसावे और बदलते क्षेत्रीय माहौल की हकीकत से अनजान नहीं रहना चाहिए। हम अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत और आधुनिक बनाना जारी रखेंगे, साथ ही आतंकवाद और हमारी सीमाओं के भीतर काम करने वाले विदेशी गुर्गों की दोहरी चुनौती का सामना करेंगे।

इसे भी पढ़ें

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में भूकंप के झटके, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में महसूस हुई तीव्रता


Share This Article
Exit mobile version