Mount Everest: माउंट एवरेस्ट पर बर्फीला तूफान, तिब्बत में 1000 पर्वतारोही फंसे, रेस्क्यू जारी

2 Min Read

Mount Everest:

ल्हासा, एजेंसियां। तिब्बत में माउंट एवरेस्ट की पूर्वी ढलानों पर आई बर्फीली आंधी ने संकट खड़ा कर दिया है। 4,900 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी और तूफान के कारण करीब 1000 पर्वतारोही फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों की टीम लगातार राहत अभियान चला रही है। कई लोगों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है।

शुक्रवार से तिब्बत में भारी बर्फबारी शुरू

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से तिब्बत क्षेत्र में भारी बर्फबारी शुरू हुई, जो शनिवार तक तेज हो गई। बर्फीले तूफान ने पर्वतारोहियों और पैदल यात्रियों को फंसा दिया है। माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है और चीन में इसे माउंट कोमोलांग्मा कहा जाता है।

नेपाल में भारी बारिश से 52 की मौत

एवरेस्ट के पड़ोसी देश नेपाल में लगातार बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाएं हुई हैं। अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

चीन में टाइफून माटमो का कहर

चीन के गुआंगडोंग प्रांत के झानजियांग शहर में टाइफून माटमो ने तट पर दस्तक दी है। तूफान की रफ्तार 151 किमी प्रति घंटे तक पहुंची। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 3.47 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। माउंट एवरेस्ट का यह इलाका हर साल हजारों पर्वतारोहियों को आकर्षित करता है, लेकिन चरम मौसम और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से यहां खतरे हमेशा बने रहते हैं।

तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो फतह करने का रिकॉर्ड बनाया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं