स्लोवेनिया ने फिलिस्तीन को मान्यता दी [Slovenia recognizes Palestine]

1 Min Read

जुब्लजाना, एजेंसियां। स्लोवेनिया फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश बन गया।

इसके पहले स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे फिलिस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता दे चुके हैं।

स्लोवेनिया ने इजराइल पर युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बनाने की पहल की है। स्लोवेनियाई राष्ट्रीय सभा ने गाजा पट्टी में युद्धविराम के उद्देश्य से मतदान किया।

इस मतदान में फिलिस्तीन को मान्यता देने के लिए वोटिंग हुई। संसद के 90 सदस्यों में से 53 ने फिलीस्तीन के हक में मतदान किया।

मौजूदा लोगों में से 52 ने भी फिलिस्तीन के पक्ष में वोट किया। स्लोवेनियाई संसद की अध्यक्ष उर्स्का क्लाकोकर जुपांचिक ने मतदान के नतीजों का ऐलान किया।

इसके साथ ही स्लोवेनिया 27 देशों वाले यूरोपीय संघ का 10वां सदस्य बन गया, जिसने फिलिस्तीन को मान्यता दी है।

इसे भी पढ़ें

अवैध शरणार्थियों की एंट्री पर रोक लगायेगा अमेरिका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं