Sindh River Project: राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला, 4 दिन पहले गृहमंत्री का घर जलाया था
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक आसिफा कराची से नवाबशाह जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका और विवादित नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के खिलाफ नारे लगाए। कुछ लोगों ने काफिले की गाड़ियों पर डंडों से हमला कर दिया।
Sindh River Project: पुलिस ने संभाला मामलाः
आसिफा के साथ मौजूद सुरक्षा टीम और हैदराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी गाड़ी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पाकिस्तान सरकार सिंध नदी पर नहर बनाने की प्लानिंग कर रही है। इससे स्थानीय लोग नाराज हैं। नाराज लोगों ने मंगलवार को सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया था।
इसे भी पढ़ें
पाकिस्तानी राष्ट्रपति की जुबान लड़खड़ाई, एक-एक शब्द पढ़ना मुश्किल दिखा




