Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष से सकुशल वापस धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

3 Min Read

Shubhanshu Shukla:

टेक्सास, एजेंसियां। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से वापस धरती पर लौट आये हैं। करीब 23 घंटे के रोमांचक सफर के बाद 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया तट के पास सफलतापूर्वक समुद्र में स्प्लैशडाउन हुआ।

20 दिन तक रहे अंतरिक्ष मेः

20 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर उन्होंने न सिर्फ विज्ञान की नई इबारतें लिखीं, बल्कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा के अगले अध्याय गगनयान मिशन को भी नई दिशा दी।

अंतरिक्ष में किया भारत का नाम रोशनः

शुभांशु शुक्ला, 41 साल बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। 1984 में राकेश शर्मा के बाद यह भारत की सबसे बड़ी उपस्थिति थी। एक्सियम स्पेस, NASA, ISRO और SpaceX के सहयोग से चले इस Axiom Mission-4 में भारत ने 548 करोड़ रुपये में एक सीट खरीदी थी।

अंतरिक्ष में हुए कई वैज्ञानिक प्रयोगोः

शुभांशु ने 20 दिन की यात्रा में 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें भारत के 7 प्रमुख प्रयोग भी शामिल थे:
अंतरिक्ष में मेथी और मूंग उगाने की कोशिश
स्पेस माइक्रोएल्गी पर काम
हड्डियों की सेहत पर प्रभाव का अध्ययन

प्रधानमंत्री और छात्रों से जुड़ेः

28 जून को उन्होंने ISS से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और भारत को अंतरिक्ष से भव्य बताया। पीएम ने मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा – “गाजर का हलवा साथियों को खिलाया?” शुभांशु ने मुस्कराकर जवाब दिया – “हां, साथ बैठकर खाया।”
इतना ही नहीं, 3, 4 और 8 जुलाई को शुभांशु ने 500 से ज्यादा भारतीय छात्रों से हैम रेडियो के जरिए संवाद किया। इसका मकसद था युवाओं में STEM विषयों के प्रति रुचि जगाना।

ISRO से गगनयान मिशन पर चर्चाः

6 जुलाई को उन्होंने ISRO चीफ डॉ. वी. नारायणन और अन्य अधिकारियों के साथ संवाद कर गगनयान मिशन के लिए सुझाव साझा किए। माना जा रहा है कि उनका अनुभव इस महत्वाकांक्षी भारतीय मिशन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

पृथ्वी की शानदार तस्वीरें और अनुभवः

ISS के कपोला मॉड्यूल से ली गई पृथ्वी की अनमोल तस्वीरें उन्होंने दुनिया के साथ साझा कीं। उन्होंने कहा, “धरती को सात खिड़कियों से देखना एक आध्यात्मिक अनुभव था।”

इसे भी पढ़ें

Shubhnshu Shukla: शुभांशु शुक्ला की घर वापसी! आज ISS से अनडॉक, कल कैलिफोर्निया में लैंडिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं