ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में हिंसा मो युनूस की सरकार बनने के बाद भी हिंसा का दौर जारी है।
इधर, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने कहा है कि अमेरिका को सेंट मार्टिन आइलैंड न देने की वजह से उनकी सरकार गिराई गई है।
हसीना ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा, ‘मैं सेंट मार्टिन द्वीप और बंगाल की खाड़ी को अमेरिकी कंट्रोल में देकर अपनी कुर्सी बचा सकती थी।
वे छात्रों के शवों के जरिए सत्ता हासिल करना चाहते थे, लेकिन मैंने पद छोड़कर ऐसा नहीं होने दिया।’ रिपोर्ट के मुताबिक, हसीना ने जल्द बांग्लादेश लौटने का वादा किया है।
इस्तीफे के बाद हसीना का पहला बयान
इस्तीफे के बाद यह पहला मौका है, जब हसीना ने कोई बयान दिया है। जून 2021 में बांग्ला अखबारों में दावा किया गया था कि अमेरिका, बांग्लादेश से सेंट मार्टिन द्वीप की मांग कर रहा है।
वह 3 वर्ग किमी वाले इस आइलैंड पर मिलिट्री बेस बनाना चाहता है। म्यांमार से इसकी दूरी 5 मील है।
जून 2023 में हसीना ने कहा था कि विपक्षी BNP पार्टी अगर सत्ता में आई तो सेंट मार्टिन बेच देगी।
इसे भी पढ़ें









