शेख हसीना बोलीं- मुझे देशवासियों से इंसाफ चाहिए, मेरे पिता का अपमान किया [Sheikh Hasina said- I want justice from the countrymen, my father was insulted]

1 Min Read

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, ‘जिन बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में देश ने आजादी हासिल की थी, उनका अपमान किया गया है।

मैं देशवासियों से न्याय की मांग करती हूं।’ हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने उनका बयान X पर पोस्ट किया।

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मंदिर पहुंचे

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस राजधानी ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे।

यहां यूनुस ने पुजारियों, बांग्लादेश पूजा-उद्यापन परिषद के अधिकारियों और आम लोगों से मुलाकात की। यूनुस ने कहा, ‘लोकतंत्र में कोई हिंदू या मुस्लिम नहीं होता। सभी के अधिकार बराबर हैं।’

दरअसल, हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के 52 जिलों में हिंदुओं पर हमले के 205 मामले सामने आ चुके हैं। इसके खिलाफ हिंदुओं ने प्रदर्शन भी किया था।

इसे भी पढ़ें

शेख हसीना बोलीं- US को आइलैंड दे देती तो सत्ता नहीं जाती, मैं बांग्लादेश लौटूंगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं