Shahbaz Sharif : शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान समिट में की बड़ी बातें, आसिम मुनीर को किया सम्मानित [Shahbaz Sharif made big remarks at Pakistan-Türkiye-Azerbaijan summit, honoured Asim Munir]

2 Min Read

Shahbaz Sharif :

अंकारा, एजेंसियां। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में तुर्की में आयोजित पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान ट्रिलैटरल समिट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया था, जिसके जवाब में पाक वायुसेना ने छह भारतीय विमान गिरा दिए। शहबाज ने अपनी सेना की जमकर तारीफ की और मीटिंग के बीच पाक आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खड़ा कर सबके सामने उनका परिचय करवाया।

Shahbaz Sharif : शहबाज ने कहा

शहबाज ने कहा कि भारत ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं दिया है और न ही पहलगाम आतंकी हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव को अस्वीकार किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शहबाज ने स्वीकार किया कि वे फज्र की नमाज के बाद भारत पर हमला करने वाले थे, लेकिन भारतीय सेना ने पहले ही जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मुरीदके और नूरखान एयरबेस को निशाना बनाया और उन्हें नुकसान पहुंचाया।

Shahbaz Sharif :कब हुआ ये घटना ?

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के हाथ होने की व्यापक चर्चा है, लेकिन शहबाज ने इस मसले पर भी विवादित बयान दिए और पाकिस्तान को शांति प्रिय देश बताया।

इसे भी पढ़ें

आज कजाकिस्तान में मिलेंगे पुतिन, जिनपिंग और शहबाज शरीफ

Share This Article
Exit mobile version