इस्लामाबाद। शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया हैं।
विपक्ष के शोर शराबे के बीच नवनिर्वाचित संसद में बहुमत हासिल करने के बाद शहबाज शरीफ को गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए दूसरी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुना गया।
शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की ओर से सर्वसम्मति से नेता चुने गए हैं।
उन्हें 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट हासिल हुए हैं। पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ नवाज शरीफ के छोटे भाई है, जो अतीत में पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं ।
नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
शरीफ को सोमवार को राष्ट्रपति भवन ऐवान-ए-सद्र में पद की शपथ दिलाई जाएगी।
इन पार्टियों का शहबाज को मिला समर्थन
पीपीपी के अलावा, शहबाज को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम-पी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू), बलूचिस्तान अवामी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (जेड), इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी और नेशनल पार्टी का समर्थन प्राप्त हुआ।
बताते चले कि पाकिस्तानी संसद में रविवार को पीएम के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के दौरान शहबाज ने अपने प्रतिद्वंदी पर 100 वोटों से अधिक की बढ़त हासिल की।
शहबाज शरीफ को 201 वोट मिले, वहीं पीटीआई के उमर अयूब खान को मात्र 92 वोट मिल सके ।
इसके बाद ही शहबाज शरीफ के नाम की घोषणा पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक द्वारा कर दी गई।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शहबाज शरीफ सोमवार को प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे।
इसे भी पढ़ें








