JetBlue plane emergency landing: फ्लोरिडा में जेटब्लू विमान की आपातकालीन लैंडिंग से कई यात्री हुए घायल

2 Min Read

JetBlue plane emergency landing:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया जब जेटब्लू एयरलाइंस का एक यात्री विमान अचानक तेज झटके और ऊंचाई में गिरावट के बाद आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर हो गया। यह विमान मेक्सिको के कैंकून से न्यूअर्क जा रहा था, लेकिन उड़ान के दौरान अचानक अशांति के चलते इसे फ्लोरिडा के टैम्पा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।

स्थानीय समयानुसार

स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे जेटब्लू का एयरबस A320 विमान सुरक्षित लैंड कराया गया। बताया गया कि विमान में सवार कई यात्रियों को गिरावट के दौरान चोटें आईं, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क करते हुए कहा, “कम से कम तीन यात्री घायल हैं, एक के सिर में चोट आई है।”

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया

लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में मौजूद सभी यात्रियों और चालक दल की चिकित्सकीय जांच की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।अमेरिकी विमानन नियामक संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा संभवतः क्लियर-एयर टर्बुलेंस (Clear Air Turbulence) के कारण हुआ, जो उड़ान के दौरान बिना चेतावनी के होता है।

जेटब्लू एयरलाइंस ने जारी बयान

जेटब्लू एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि विमान को सेवा से हटा दिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। कंपनी ने कहा, “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित सभी यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि तेजी से बढ़ती हवाई यात्रा के दौर में एयरलाइन सुरक्षा मानकों को और सख्त किए जाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आपात स्थिति में तिरुवनंतपुरम में उतरा

Share This Article