सऊदी अरब के कर्मचारियों के बल्ले-बल्ले, ईद के लिए मिली दस दिनों की छुट्टियां

1 Min Read

रियाद : सऊदी अरब के किंग ने कर्मचारियों को ईद के लिए 10 दिनों की छुट्टियों की घोषणा की है। इसमें पब्लिक सेक्टर के 4 दिन और इसके अलावा वीकली भी छुट्टी लागू है।

इस घोषणा के बाद वहां रह रहे भारतीय कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि रमजान का पाक महीना चल रहा है और दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।

29 या 30 रोजे के बाद जब शव्वाल का चांद नजर आ जाता है, तब उसके अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। जिसे ईद-अल-फितर और मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।

भारत में ईद पर आमतौर पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश होता है, लेकिन सऊदी अरब में किंग सलमान ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी कर्मचारियों (सउदी+ प्रवासी) के लिए 10 ईद छुट्टियों की घोषणा की है।

यहां के सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक छुट्टी की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें

पलामू में जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं