वाशिंगटन, एजेंसियां। प्रसिद्ध सरोद वादक आशीष खान (84) का निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि खान का निधन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में हुआ। उनके भाई आलम खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मेरे सबसे बड़े भाई, सरोद वादक और मैहर घराने के खलीफा, उस्ताद आशीष खान का निधन हो गया है। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’
20 नवंबर को होगा अंतिम संस्कारः
आशीष का अंतिम संस्कार 20 नवंबर को किया जाएगा। उनके भाई उस्ताद आलम खान ने ये जानकारी दी। आशीष खान का जन्म 1939 में मध्य प्रदेश के मैहर में हुआ था। वे मैहर घराने के संस्थापक उस्ताद अल्लाऊद्दीन खान के पोते थे। उन्होंने अपने पिता उस्ताद अली अकबर खान और बुआ अन्नपूर्णा देवी से सरोद की शिक्षा ली।
कई फिल्मों में दिया संगीतः
आशीष खान ने सत्यजीत रे की अपुर संसार, जलसाघर और परश पाथर जैसी फिल्मों के अलावा रिचर्ड एटनबरो की गांधी जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था।
इसे भी पढ़ें
ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका को मैसेज भेजा, कहा- ट्रम्प की हत्या का कोई इरादा नहीं
