लंदन: ब्रिटेन के जो नागरिक और निवासी पारिवारिक वीजा पर अपने रिश्तेदारों को देश में बुलाना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आय सीमा बृहस्पतिवार से 55 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। इनमें यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं।
सरकार ने पिछले साल इस तरह की योजना की घोषणा की थी।
इसके तहत बृहस्पतिवार से पारिवारिक वीजा पर अपने रिश्तेदारों को ब्रिटेन बुलाने वाले लोगों की न्यूनतम वार्षिक आय 29,000 पाउंड होनी चाहिए। पहले यह सीमा 18,600 पाउंड थी।
इसे भी पढ़ें
रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में शामिल होगी तृणमूल








