भारतीय मूल के सबीह खान एप्पल में COO बने, पिचाई और नडेला जैसे लीडर्स की लिस्ट में शामिलटिम कुक बोले- सबीह एक शानदार स्ट्रैटजिस्ट [Sabih Khan of Indian origin became COO in Apple, included in the list of leaders like Pichai and Nadella, Tim Cook said – Sabih is a great strategist]

2 Min Read

Sabih Khan COO in Apple:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वो इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह लेंगे। जेफ 2015 से इस पद पर हैं।
सबीह ने मुरादाबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ये मुकाम हासिल किया है। 2019 में वो एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बने थे।

सबीह खान गूगल के CEO सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला जैसे भारतीय मूल के उन ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Sabih Khan COO in Apple:दिल से लीडरशिप करते हैः

एप्पल के CEO टिम कुक ने कहा, “सबीह एक शानदार स्ट्रैटजिस्ट हैं, जिन्होंने एपल की सप्लाई चेन को बनाने में अहम रोल निभाया है। वो दिल से लीडरशिप करते हैं और अपने मूल्यों के साथ काम करते हैं। मुझे यकीन है कि वो एक बेहतरीन COO साबित होंगे।”

Sabih Khan COO in Apple:सबीह ग्लोबल सप्लाई चेन को मैनेज करते हैः

सबीह खान एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन को मैनेज करते हैं। इसका मतलब है कि वो प्रोडक्ट की क्वालिटी, प्लानिंग, खरीद, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्ट डिलीवरी जैसे कामों की जिम्मेदारी संभालते हैं। वो एपल के सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम्स को भी लीड करते हैं।

Sabih Khan COO in Apple:सबीह खान से कंपनी को काफी फायदा हुआः

सबीह की अगुआई में कंपनी का कार्बन फुटप्रिंट भी 60% से ज्यादा कम हुआ है। यानी एप्पल ने अपने प्रोडक्शन और ऑपरेशंस से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को काफी हद तक घटाया है।

इसे भी पढ़ें

Foxconn: एपल को बड़ा झटका! Foxconn ने भारत से चीन के इंजीनियरों को वापस भेजा, iPhone 17 का प्रोडक्शन हुआ अधर में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं