इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक्सप्लोसिव लगाकर ब्लास्ट किया
मास्को, एजेंसियां। रूस के न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की मॉस्को में एक ब्लास्ट में मौत हो गई है। किरिलोव अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे थे, तभी नजदीक में खड़े स्कूटर में ब्लास्ट हो गया।
Contents
धमाका मॉस्को के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन से सिर्फ 7 किमी दूर हुआ। किरिलोव अप्रैल 2017 में न्यूक्लियर फोर्सेस के चीफ बने थे।
पिछले 4 महीनों में 3 बड़े अधिकारियों की मौत:
किरिलोव पिछले 4 महीनों में दुश्मनों का शिकार होने वाले तीसरे बड़े रूसी अधिकारी हैं। 12 दिसंबर को रूस के मिसाइल एक्सपर्ट मिखाइल शेतस्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 28 सितंबर ड्रोन स्पेशलिस्ट कर्नल एलेक्सी कोलोमीतसेव मॉस्को में मृत पाए गए।
इसे भी पढ़ें








