Burevestnik missile news 2025: रूस क ‘अजेय’ हथियार से कांपे अमेरिका-यूरोप, दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल बुरेवेस्टनिक का सफल परीक्षण, NATO की उड़ी नींद

4 Min Read

Burevestnik missile news 2025:

मॉस्को, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूस ने ऐसा धमाका किया है, जिसने न केवल यूक्रेन बल्कि अमेरिका और नाटो देशों को भी हिला दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अपनी नई और अत्याधुनिक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ (9M730 Burevestnik)’ का सफल परीक्षण किया है। रूस का दावा है कि यह मिसाइल “अजेय” है और दुनिया की किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को बेअसर कर सकती है।

मिसाइल की मारक क्षमता असीमितः

रूस के मुताबिक, इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग असीमित है और यह लगभग 14,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। यानी अमेरिका तक इसकी जद में है। रूसी सेना प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने बताया कि हाल ही में 21 अक्टूबर को इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने करीब 15 घंटे तक हवा में उड़ान भरी और अपने सभी तकनीकी मानकों पर खरी उतरी।

असंभव को संभव कर दिखायाः

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यह मिसाइल रूस की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और “वैश्विक रणनीतिक संतुलन” का नया चेहरा साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विशेषज्ञों ने कभी इस हथियार के निर्माण को असंभव बताया था, लेकिन अब इसका सफल परीक्षण इतिहास रच चुका है।

क्या है ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल की खासियत?

‘बुरेवेस्टनिक’ रूसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है “तूफानी पक्षी”, यानी खतरे की आहट देने वाला संकेत। यह मिसाइल अपने नाम की तरह ही विनाशकारी है। इसमें एक छोटा परमाणु रिएक्टर लगा होता है, जो इसे अनंत दूरी तक उड़ने की क्षमता प्रदान करता है। जहां सामान्य मिसाइलें ईंधन खत्म होने पर रुक जाती हैं, वहीं बुरेवेस्टनिक हफ्तों या महीनों तक लगातार उड़ान भर सकती है। यह मात्र 50 से 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ती है, जिससे रडार सिस्टम इसे पकड़ नहीं पाते। मिसाइल में परमाणु वारहेड लगाने की भी क्षमता है, जिससे यह किसी भी देश पर विनाशकारी हमला करने में सक्षम है।

उड़ान सीमा लगभग अनंतः

रूस का कहना है कि इस मिसाइल की उड़ान सीमा लगभग अनंत है, यानी यह सैद्धांतिक रूप से पूरी पृथ्वी की कई बार परिक्रमा कर सकती है।

नाटो के लिए नया सिरदर्दः

नाटो ने इस मिसाइल को SSC-X-9 ‘Skyfall’ नाम दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मिसाइल मौजूदा मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भ्रमित और निष्क्रिय कर सकती है। इसका मतलब यह है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए यह मिसाइल एक रणनीतिक खतरा बन गई है।

रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के बीच इस मिसाइल का परीक्षण रूस की सेन्य क्षमता और आत्मविश्वास को दर्शाता है। यह न केवल एक तकनीकी सफलता है, बल्कि पश्चिमी देशों को चेतावनी भी कि रूस अब भी वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत साबित करने में सक्षम है।

रूस की तकनीकी क्षमता का प्रदर्शनः

रूस की ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि एक ऐसा संदेश है जिसने विश्व राजनीति और सुरक्षा समीकरणों को झकझोर दिया है। यह परीक्षण रूस की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है और आने वाले समय में यह दुनिया के सामरिक संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें

जेलेंस्की का आरोप: रूस जानबूझकर परमाणु विकिरण फैलाने की कोशिश कर रहा


Share This Article