भारत के लिए लाभकारी होगी रूस की कैंसर वैक्सीन [Russia’s cancer vaccine will be beneficial for India]

1 Min Read

2025 से नागरिकों को मुफ्त लगाएगा रूस

मास्को, एजेंसियां। रूस ने कैंसर की वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने इसकी जानकारी दी।

यह mRNA वैक्सीन अगले साल से रूस के नागरिकों को फ्री में लगाई जाएगी। इसे सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। क्लिनिकल ट्रायल में पता चला है कि वैक्सीन ट्यूमर डेवलप होने से रोकती है।

भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को कैंसर:

भारत में 2022 में कैंसर के 14.13 लाख नए केस सामने आए थे। इनमें 7.22 लाख महिलाओं में, जबकि 6.91 लाख पुरुषों में कैंसर पाया गया। 2022 में 9.16 लाख मरीजों की कैंसर से मौत हुई।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेनी हमले में रूस के न्यूक्लियर चीफ की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं