चीन पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका ने जताई नाराजगी

1 Min Read

बीजींग, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे पर चीन में हैं। बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद शाम को दोनों नेताओं ने साथ में चाय पी। पुतिन की यात्रा का पहला दिन खत्म होने पर जिनपिंग ने उन्हें गले भी लगाया।

रूस और चीन की इस बढ़ती दोस्ती से अब अमेरिका नाराज है। अमेरिका ने कहा है कि चीन अगर पश्चिमी देशों के साथ बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहा है तो वह यूक्रेन जंग में रूस का समर्थन नहीं कर सकता है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि यूक्रेन जंग के मामले में अमेरिका, G7, नाटो और EU देशों का एक ही पक्ष है।

रूस को हथियार देकर चीन न सिर्फ यूक्रेन की सुरक्षा खतरे में डाल रहा है, बल्कि इससे यूरोप पर भी असर पड़ेगा। वह यूरोप के सबसे बड़े खतरे को बढ़ावा दे रहा है।

इसे भी पढ़ें

स्कूल के गटर में मिला बच्चे के शव, परिजनों ने फूंक दिया स्कूल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं