Russian Missile Attacks: रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 34, घायलों की संख्या हुई 117 [Death toll in Russia’s missile attack in Ukraine rises to 34, number of injured rises to 117]

2 Min Read

Russian Missile Attacks:

मॉस्को, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को तीन साल से ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को यह युद्ध शुरू हुआ था और तब से लगातार चल रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लान के अनुसार रूसी सेना कुछ दिन में ही रूस-यूक्रेन युद्ध में जीत हासिल कर लेती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है।

हालांकि इस युद्ध की वजह से अब तक भीषण तबाही मची है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। अभी भी समय-समय पर रूसी सेना, यूक्रेन पर भीषण हमले करती है और रविवार को भी ऐसा ही हुआ।

Russian Missile Attacks: अब तक 34 लोगों की मौत

रूस ने रविवार को यूक्रेन के सुमी शहर पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। रूस की तरफ से यूक्रेन पर किया गया यह हमला इस साल का अब तक सबसे बड़ा हमला रहा। इस मिसाइल हमले में 34 लोगों की मौत हो गई है। ज़्यादातर मौतें एक ट्रॉलीबस में हुई जो मिसाइल की चपेट में आ गई। हमले से स्थानीय विश्वविद्यालय और आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

Russian Missile Attacks: 117 लोग घायल

यूक्रेनी शहर सुमी पर रूस के इस हमले में 117 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Ballistic missile: रूस का यूक्रेनी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, 21 लोगों की मौत, सड़क पर शव बिखरे

Share This Article
Exit mobile version