Latest NewsRussia-Ukraine War: शांति वार्ता के बीच रूस का हमला, कीव में तबाही छह लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: शांति वार्ता के बीच रूस का हमला, कीव में तबाही छह लोगों की मौत

Russia-Ukraine War:

कीव/ मास्को, एजेंसियां। रूस-यूक्रेन युद्ध में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। जहां एक तरफ अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच शांति प्रयास तेज हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और राजधानी के कई हिस्सों में ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो गई।

यूक्रेन का क्या है कहना?

यूक्रेन का कहना है कि रूस ने रातभर में 22 मिसाइलें और 460 से अधिक ड्रोन दागे। पूर्वी कीव के दिनीप्रोवस्की जिले में एक नौ मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। शहर में पानी, बिजली और हीट सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाकों से घरों की खिड़कियां टूट गईं और कई परिवार भय के माहौल में रातभर जागते रहे।

यह हमला तब हुआ है जब अबू धाबी में अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल और रूसी अधिकारियों के बीच शांति वार्ता जारी थी। ड्रिस्कॉल शांति समझौते की रणनीति पर बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि यूक्रेन को इन वार्ताओं की जानकारी है और सभी पक्ष संघर्ष को जल्द रोकने के संभावित रास्ते तलाश रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जिनेवा में अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा को “उम्मीदभरी” बताया।

रूस ने किया दावा:

उधर, रूस ने दावा किया कि यूक्रेनी ड्रोन हमलों में दक्षिण रूस के रोस्तोव क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई और आठ घायल हुए। टैगानरोग शहर में कई घरों और एक वेयरहाउस को नुकसान पहुंचा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने 249 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें 116 ब्लैक सी इलाके में थे। इसे रूस पर हुआ चौथा सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया गया।
हमलों का असर पड़ोसी देशों तक भी पहुंचा। रोमानिया और मोल्दोवा ने कहा कि कई ड्रोन उनके हवाई क्षेत्र में घुस गए, जो युद्ध के क्षेत्रीय विस्तार की चिंता बढ़ाते हैं।

यूरोपीय नेताओं ने चेतावनी दी कि शांति की राह कठिन है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि किसी भी समझौते में यूक्रेन की सुरक्षा और उसकी सैन्य क्षमता से समझौता नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि “इस समय केवल रूस ही वह पक्ष है जो वास्तविक शांति नहीं चाहता।”

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles