रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में 55 एयरस्ट्राइक कीं, 11 की मौत, 43 से ज्यादा घायल [Russia carried out 55 airstrikes on Ukraine in 24 hours, 11 killed, more than 43 injured]

1 Min Read

मास्को, एजेंसियां। रूस ने 24 घंटों में यूक्रेन पर 55 बार एयरस्ट्राइक की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 43 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

रूसी सेना ने यूक्रेन की अलग-अलग जगहों पर 6 रॉकेट और 70 से ज्यादा ग्लाइड बम से हमला किया।

यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने 27 में से 24 रूसी ड्रोनों को मार गिराया। देश में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी क्षेत्रों में हुआ है।

बता दें कि बीते दो साल से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। अब तक इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर जायेंगे पीएम मोदी

Share This Article
Exit mobile version