Russia bans WhatsApp: रूस ने वॉट्सऐप बैन किया

1 Min Read

Russia bans WhatsApp:

मास्को, एजेंसियां। रूस ने पूरे देश में मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को बैन कर दिया है। रूसी सरकार ने कहा कि वॉट्सऐप ने रूसी कानूनों और नियमों का पालन नहीं किया है, इसलिए इसे बंद किया गया है।

लोकल एप मैक्स पर स्विच करने का निर्देशः

रूस ने आम लोगों को लोकल एप ‘मैक्स’ पर स्विच करने को कहा। रूस में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन पर पहले से ही ‘मैक्स’ इंस्टॉल करना जरूरी है। कुछ देशों में वॉट्सऐप पहले से पूरी तरह से बैन नहीं है, लेकिन इसके वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर पर रोक है।

इन देशों में वीडियो मैसेजिंग पर पाबंदीः

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर में ऐसे नियम लागू हैं जहां टेक्स्ट मैसेजिंग की परमिशन है लेकिन वीडियो कॉलिंग पर पाबंदी है। मिस्र और जॉर्डन में भी वॉट्सऐप के कॉलिंग फंक्शन्स या कुछ सेवाओं पर नियंत्रण है।

Share This Article