G20 में भिड़े थे रूस-अमेरिका, साझा फोटो तक नहीं हुई [Russia and America clashed in G20, photos were not even shared]

2 Min Read

भारत में 300 बैठकें, 200 घंटे बातचीत के बाद बनी डिक्लेरेशन पर सहमति

रियो डि जेनेरियो, एजेंसियां। इंडोनेशिया में चल रहा G20 समिट संपन्न हो गया। साझा घोषणा पत्र जारी होना था, लेकिन यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी हो गई। 15 दौर की बातचीत के बाद भी घोषणा पत्र जारी करने पर सहमति नहीं बन पाई।

समिट का घोषणा पत्र जारी करने से पहले ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव चले गए। इसके बाद पश्चिमी देशों ने अपने मुताबिक बाली घोषणा पत्र जारी किया। पहली बार सभी राष्ट्र प्रमुखों का एक साथ फोटो नहीं लिया जा सका।

भारत ने बनाई 100 फीसदी सहमतिः

पिछले साल भारत के सामने भी यही चुनौती थी। लेकिन भारत ने घोषणा पत्र में सभी देशों की 100% सहमति बना ली। नई दिल्ली घोषणा पत्र में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का जिक्र करने से परहेज किया गया।

हालांकि ये इतना आसान नहीं था। सहमति बनाने के लिए भारतीय राजनयिकों की टीम ने 300 से ज्यादा बैठकें कीं। 200 घंटे से ज्यादा नॉन-स्टॉप बातचीत की। इसके बाद घोषणा पत्र तैयार हुआ। यह बात इसलिए भी अहम है, क्योंकि किसी भी समिट को तब सफल माना जाता है जब उसका साझा घोषणा पत्र जारी हो।

इसे भी पढ़ें

भारतीय सैनिक युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका, इंडोनेशिया पहुंचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं