Rihanna becomes mother: तीसरी बार मां बनी रिहाना, सोशल मीडिया पर दिखाई बेटी की झलक

2 Min Read

Rihanna becomes mother:

वाशिंगटन, एजेंसियां। हॉलीवुड सिंगर रिहाना के घर खुशखबरी आई है। रिहाना ने तीसरी बार मां बनने की जानकारी साझा की है। उन्होंने 13 सितंबर को बेटी को जन्म दिया और हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी के साथ दो प्यारी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में मां-बेटी दोनों पिंक कलर के कपड़ों में नजर आईं और बेहद क्यूट लग रही हैं।

बेटी का नाम रखा रॉकी आयरिश मेयर्स

रिहाना और रैपर रॉकी की बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा गया है। फोटोज में रिहाना ने बेटी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट में बेटी का नाम भी फैंस के साथ साझा किया।

फैंस ने दी बधाई

रिहाना के पोस्ट के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बहुत प्यारी डॉल सी है, बधाई हो।” तो किसी ने कहा, “नेवी फैमिली में तुम्हारा स्वागत है प्रिंसेस।” कई फैंस ने टिप्पणी की कि “एक राजकुमारी का जन्म हुआ है।”

रिहाना और रॉकी की फैमिली

रिहाना और रॉकी यह तीसरा बच्चा है। पहली बार 2022 में उन्होंने माता-पिता बनने का अनुभव साझा किया था, उसके बाद 2023 में उनका दूसरा बच्चा हुआ। रिहाना ने पहले अपने बेटे का नाम एक साल बाद अपने फैंस के साथ साझा किया था, जिसका नाम आरजेडए है।

रिहाना और रॉकी का सफर

रिहाना और रॉकी की पहली मुलाकात 2012 में MTV म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड के रिहर्सल के दौरान हुई थी। उस समय दोनों ने रिहाना के गाने ‘कॉकिनेस (लव इट)’ के रीमिक्स पर परफॉर्म किया था। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ी और दोनों डायमंड वर्ल्ड टूर में भी शामिल हुए। आज यह कपल अपने क्यूट और खुशहाल फैमिली के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।रिहाना की तीसरी बार मां बनने की खबर ने उनके फैंस को बेहद खुशी दी है और सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

अंबानी परिवार के जश्न में फंटी रिहाना की ड्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं