Australia big step: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लागू होगा

2 Min Read

Australia big step:

कैनेबरा, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार ने चार महीनों में लागू होने वाले नए कानून के तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट, एक्स (पूर्व में ट्विटर), रेडिट और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित कर दिया है। इस कानून के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को नाबालिग उपयोगकर्ताओं के खाते हटाने और आयु सत्यापन सॉफ्टवेयर के जरिए नए खाते बनाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने होंगे।माता-पिता की अनुमति से भी बच्चों को सोशल मीडिया तक पहुंच नहीं मिलेगी। इस फैसले पर देश में बहस जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया युवा व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जुड़ाव के लिए जरूरी है, वहीं लत लगना और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी हो सकता है।

विशेषज्ञों ने माता-पिता के लिए दिए ये सुझाव:

जल्दबाजी में न करें, बच्चों से बात कर समझाएं।
धीरे-धीरे स्क्रीन टाइम कम करें।
सोशल मीडिया के बजाय खेल, कला या सामूहिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें।
ऑफलाइन सामाजिक संबंध बढ़ाएं।
खुद भी स्क्रीन टाइम कम कर अच्छे उदाहरण बनें।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह प्रतिबंध बच्चों को डिजिटल और असली जिंदगी में संतुलन सीखने का मौका देगा, हालांकि इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण होगा।

इसे भी पढ़ें

मोदी बोले-भारत में कई सिंगापुर बनायेंगे 

Share This Article
Exit mobile version