पश्चिम बंगाल में रिकार्ड मतदान

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में रिकार्ड मतदान हुआ है। प्रथम चरण में यहां की तीन साटों पर वोटिंग हुई।

तीन लोकसभा सीट पर 77.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। हालांकि कुछ जगहों पर उसके बाद भी वोटिंग जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार, जलपाईगुड़़ी और अलीपुरद्वार सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ।

तीनों सीटों पर कुल 56.26 लाख लोग मतदान के लिए पात्र हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाम पांच तक कूचबिहार में 77.73 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि जलपाईगुड़ी में 79.33 प्रतिशत और अलीपुरद्वार में 75.54% प्रतिशत मतदान हुआ।

तीनों सीटें आरक्षित हैं। कूचबिहार और जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

इसे भी पढ़ें

नए अंदाज में दिखीं दीपिका पादुकोण, आया लेडी सिंघम का लुक सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं