साउथ अफ्रीका में रामफोसा दूसरी बार बने राष्ट्रपति [Ramaphosa becomes President of South Africa for the second time]

1 Min Read

देश में 30 साल बाद गठबंधन की सरकार

केपटाउन, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका में सिरिल रामफोसा लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं।

BBC न्यूज के मुताबिक, रामफोसा की अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी (ANC) ने सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल डेमोक्रेटिक अलायंस (DA) के साथ गठबंधन किया है। इसी के साथ गठबंधन सरकार के पास अब संसद में 400 में से 283 सीटें हैं।

मंडेला की पार्टी ने पहली बार बनाई गठबंधन सरकार

इसी के साथ पिछले 30 साल में यह पहली बार है जब नेल्सन मंडेला की बनाई ANC पार्टी ने देश में गठबंधन की सरकार बनाई है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका में 29 मई को आम चुनाव हुए थे। इसमें नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को सबसे अधिक 40% वोट हासिल हुए, लेकिन वह बहुमत से चूक गई। वहीं ANC की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टी DA को 22% वोट मिले।

इसे भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका में बहुमत पाने से चूकी नेशनल कांग्रेस, देश में पहली बार बनेगी गठबंधन सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं