Rajnath Singh: चीन की दादागिरी को राजनाथ का करारा जवाब, साझा दस्तावेज पर नहीं किया साइन [Rajnath’s befitting reply to China’s bullying, did not sign the shared document]

2 Min Read

Rajnath Singh:

शंघाई, एजेंसियां। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को की दादागिरी को करारा जवाब दिया है। चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें भारत के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ शामिल हुए, लेकिन राजनाथ ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से मुलाकात नहीं की। उन्होंने SCO के जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से भी इनकार कर दिया क्योंकि उसमें पहलगाम आतंकी हमले को शामिल नहीं किया गया था, जबकि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुई आतंकी घटना का जिक्र था।

Rajnath Singh:पाक और चीन को खरी-खरी सुनाईः

राजनाथ सिंह ने बैठक में कहा;-कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति मानते हैं। वे आतंकवादियों को पनाह देते हैं। फिर इससे इनकार करते हैं। ऐसे डबल स्टैंडर्ड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्हें समझना होगा कि अब आतंकवाद के एपिसेंटर सेफ नहीं हैं। SCO को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

Rajnath Singh:SCO की स्थापना 2001 में हुई:

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसे रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने बनाया था। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य बने और 2023 में ईरान भी जुड़ा। SCO का मकसद सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें

पहले चरण से साफ है कि राज्य में BJP-NDA की सरकार बनेगी- बोले राजनाथ सिंह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं