पाकिस्तान और खाड़ी देशों में बारिश की तबाही, 69 मरे

1 Min Read

दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान और खाड़ी देशों में 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। पाकिस्तान, ओमान और UAE में अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में 50 लोगों की मौत हुई है। यहां 22 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 45 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

UAE के अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां साल भर की बारिश 2 दिन के भीतर हो गई।

ऑफिस और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो एयरपोर्ट पर न आएं।

कई फ्लाइट्स रद्द हुई हैं, तो कई को डायवर्ट किया गया है। भारत से दुबई जानेवाली 26 फ्लाइट रद्द की गई हैं।

इसे भी पढ़ेः

राहुल बोले-मैं युवाओं के लिए काफी कुछ करना चाहता हूं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं