QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 [QS World University Rankings 2025]

1 Min Read

IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली दुनिया की टाप 150 यूनिवर्सिटीज में शामिल

लंदन, एजेंसियां। 5 जून को दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की।

इसमें IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली को वर्ल्ड की टॉप 150 यूनिवर्सिटीज में शामिल किया गया है।

IIT बॉम्बे को भारत की यूनिवर्सिटीज में टॉप और वर्ल्ड रैंक में 118वीं पोजिशन मिली। पिछले साल IIT बॉम्बे को इस लिस्ट में ग्लोबली 149वीं रैंक थी।

IIT दिल्ली को देश में दूसरी पोजिशन और IIT बेंगलुरु को तीसरा स्थान मिला। इस लिस्ट में IIT खड़गपुर को चौथी पोजिशन मिली है।

IIT मद्रास को इंडियन यूनिवर्सिटी रैंक में 5वां स्थान मिला। इस लिस्ट के मुताबिक 61% इंडियन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को वर्ल्ड में टॉप पोजिशन मिली है।

इसे भी पढ़ें

यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी ने रुबिका के साथ किया MOU

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं