Qamar Javed Bajwa ICU: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ICU में भर्ती, फिसलकर गिरने से सिर में लगी चोट

2 Min Read

Qamar Javed Bajwa ICU

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा को घर में फिसलकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें गंभीर चोट लगने के बाद कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजवा अपने घर में नंगे पैर चलते समय फिसल गए, जिससे उनके सिर में चोट आई। उनके रिश्तेदार नईम घुम्मन ने एक वीडियो संदेश में बताया कि सभी जरूरी मेडिकल जांचें की गई हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। परिवार का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, चोट की गंभीरता को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

कौन हैं कमर जावेद बाजवा?

65 वर्षीय कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान सेना के 10वें प्रमुख रहे हैं। उन्होंने 29 नवंबर 2016 से 29 नवंबर 2022 तक आर्मी चीफ के रूप में कार्य किया। वर्ष 2019 में उनके कार्यकाल को विस्तार भी दिया गया था। बाजवा बलोच रेजिमेंट से जुड़े रहे हैं और अपने सैन्य करियर के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में भी तैनात रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह सार्वजनिक जीवन में अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनके संबंधों को लेकर भी वे चर्चा में रहे थे।

Share This Article