Trump Nobel Prize snub: ट्रम्प को नोबेल नहीं मिलने से पुतिन नाराज, कहा- कमेटी की विश्वसनीयता खत्म

1 Min Read

Trump Nobel Prize snub:

मास्को, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नोबेल पीस प्राइज नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प दुनिया में शांति के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।
पुतिन ने ताजिकिस्तान दौरे पर पत्रकारों से कहा- नोबेल कमेटी की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब यह पुरस्कार उन लोगों को दिया गया, जिन्होंने शांति के लिए कुछ नहीं किया। इससे इसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पुरस्कार ऐसे लोगों को मिला जो कुछ ही महीनों में आकर चले गए।

वेनेजुएला की मारिया मचाडो को मिला शांति का नोबेलः

बता दें कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए 20 साल लगातार संघर्ष किया है।

इसे भी पढ़ें

Nobel Prize: वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल, ट्रंप रहे खाली हाथ


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं