PM hugs Russian President:
बीजिंग, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने कल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ट्रेड और टेररिज्म समेत अलग-अलग मुद्दों पर बात की और SCO समिट में शामिल हुए।
आज SCO समिट का आखिरी दिन है। मोदी इसमें शामिल होंगे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति की दिसंबर में होने वाली भारत यात्रा पर डिटेल वार्ता होगी।
पीएम मोदी बैठक को करेंगे संबोधितः
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पीएम मोदी आज SCO के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें वे भारत के क्षेत्रीय सहयोग को लेकर विचार साझा करेंगे। इसके बाद, राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे और फिर भारत वापस लौट जाएंगे।
सभी ने ग्रुप फोटो खिंचवाईः
SCO समिट में आए सभी नेताओं ने कल ग्रुप फोटो खिंचाई, जिसमें पीएम मोदी के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी एक ही मंच पर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें
PM Modi: PM मोदी को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता था आरोपी








