आज कजाकिस्तान में मिलेंगे पुतिन, जिनपिंग और शहबाज शरीफ [Putin, Jinping and Shahbaz Sharif will meet in Kazakhstan today]

1 Min Read

पीएम मोदी नहीं जाएंगे

अस्ताना, एजेंसियां। मध्य एशिया के देश कजाकिस्तान में आज शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी SCO समिट की शुरुआत होगी।

इसमें रूस, पाकिस्तान, चीन और तुर्किये के नेता शामिल होंगे। रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास जंग के बीच ये पहला मौका होगा जब पुतिन, शी जिनपिंग, शहबाज शरीफ और एर्दोगन एकसाथ, एक मंच पर होंगे।

भारत इस संगठन का सदस्य है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस समिट में शामिल नहीं हो रहे। इस समिट के जरिए 2 साल बाद मोदी और पुतिन की मुलाकात हो सकती थी।

अब ऐसा नहीं होगा, भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां मौजूद होंगे।

इसे भी पढ़ें

नार्थ कोरिया में पुतिन का जोरदार स्वागत; बिछा रेड कारपेट, इमारतों में लगे पोस्टर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं