Coldplay Concert में अफेयर कांड के बाद क्रिस मार्टिन की चेतावनी -“कैमरा कभी भी आपके ऊपर आ सकता है!”

2 Min Read

Coldplay Concert:

वाशिंगटन, एजेंसियां। पॉपुलर इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड Coldplay के सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपने हालिया कॉन्सर्ट में दर्शकों को मजाकिया अंदाज में एक गंभीर चेतावनी दी। मामला जुड़ा है उस ‘किस-कैम’ से, जिसने पिछले कॉन्सर्ट में एक बड़ी कॉर्पोरेट कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया था।

Coldplay कॉन्सर्ट में एक कपल का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, पिछले Coldplay कॉन्सर्ट में एक कपल का ‘किस कैम’ पर कैप्चर हुआ वीडियो वायरल हो गया था। बाद में सामने आया कि ये कपल कोई आम जोड़ा नहीं था, बल्कि टेक कंपनी Astronomer के तत्कालीन CEO एंडी बायरन और उनकी महिला HR हेड थीं। दोनों के बीच अफेयर की भनक इस वीडियो के बाद ही कंपनी को लगी और सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया। अंततः एंडी को इस्तीफा देना पड़ा और मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया।

क्रिस मार्टिन ने अपने नए कॉन्सर्ट में कहा

इसी विवाद के चलते क्रिस मार्टिन ने अपने नए कॉन्सर्ट में मंच पर आने से पहले फैंस को हंसाते हुए कहा – “अब हम आप में से कुछ को बड़ी स्क्रीन पर दिखाने जा रहे हैं। अगर आपने मेकअप नहीं किया है तो अब कर लीजिए क्योंकि कैमरा कभी भी आपके ऊपर आ सकता है।” क्रिस की यह बात सुनकर स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग हंस पड़े।

Coldplay का कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत नहीं

इस घटना के बाद से Coldplay का कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत नहीं बल्कि सोशल मीडिया गॉसिप का भी बड़ा विषय बन गया है। क्रिस मार्टिन की यह हल्की-फुल्की चेतावनी इस बात का इशारा है कि अब बड़े आयोजनों में ‘किस कैम’ जैसी चीजें सिर्फ रोमांस नहीं, रिस्क भी बन गई हैं। बात मजाक की हो या सावधानी की, क्रिस मार्टिन का यह अंदाज एक बार फिर फैंस के दिलों को छू गया।

इसे भी पढ़ें

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकट की ब्लैकमार्केटिंग पर विवाद, बुक माय शो ने FIR कराई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं